बक्सर: अहिरौली मोड़ के पास महिला ने एक मकान में लगाई फांसी, मामले की जांच में जुटी पुलिस.
Buxar, Buxar | Mar 20, 2024 औद्योगिक थाना के अहिरौली मोड़ के पास स्थित महिला की शव बरामद हुई है. मृतका कृति कुमारी सिमरी थाना के दुल्लहपुर निवासी अमित सिंह की पत्नी बताई गई है. जिसने फांसी लगा ली है. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.मृतका कृति कुमारी अहिरौली मोड़ के समीप किराए के मकान में रहती थी. उनके पति फौज में है.