बैरगनिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में पसरा अंधेरा, मरीजों और परिजनों को हो रही परेशानी
सीतामढ़ी जिला के सीमावर्ती क्षेत्र बैरगनिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) के कैंपस के चारों तरफ अंधेरा ही अंधेरा पसरा हुआ है।
स्ट्रीट लाइट और कैंपस की लाइटें बंद होने से रात के समय अस्पताल परिसर में घना अंधेरा छाया रहता है। इससे रात में इलाज के लिए आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बिजली जानेतर स्ट्रीट लाइट रहने के बावजूद सरकारी अस्पताल के कुव्यवस्था के कारण इसके जिम्मेवार लाइट जलाना उचित नहीं समझते हैं।
अंधेरा के कारण कई तरह कि समस्याएं उत्पन्न हो सकती है। कोई अप्रिय घटना कि भी आशंका बनी रहती है।
वावजूद स्वास्थ विभाग और घटिया राजनीति करने वाले जनप्रतिनिधि को यह विषय बिंदु नजर नहीं आता है अगर आता तो ऐसी व्यवस्था नहीं बनी हुई रहती।
मानवता का ख्याल रखते हुए सभी जिम्मेवारो से अनुरोध होगा जल्द से जल्द सरकारी अस्पताल के चारों तरफ स्ट्रीट लाइट से स्वास्थ केंद्र का भवन रौशनी से रौशन करने में अपनी भूमिका निभाए। इससे दूर न भागे।
#Bnpu न्यूज News#BreakingNews #सीतामढ़ी #बैरगनिया #बिहार #सीतामढ़ी