बैरगनिया में रेलवे माल गोदाम के पीछे जलकुंभी में मिला अज्ञात एक व्यक्ति का शव।
सीतामढ़ी जिले के बैरगनिया के पटेल चौक से दक्षिण और पश्चिम दिशा में स्थित रेलवे के माल गोदाम के पीछे वाली जलकुंभी में रेलवे लाइन के उत्तर साइड एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई।
शव मिलने की सूचना पर बैरगनिया थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार गिरी पुलिस टीम विभाकर कुमार , शशि कुमार एवं बिहार पुलिस बल मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है। #BreakingNews #सीतामढ़ी #बैरगनिया #बिहार