लालबर्रा: लालबर्रा के तीन कृषि केंद्रों पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई- अनियमितताएं मिलने पर होगी वैधानिक कार्रवाई
किसानों के हितों की सुरक्षा तथा कृषि आदानों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले में एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार 01 जुलाई को दोपहर 03 बजे लालबर्रा क्षेत्र के तीन कृषि केंद्रों पर राजस्व एवं कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने औचक निरीक्षण किया। एसडीएम वारासिवनी श्री कार्तिकेय जायसवाल के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई से क्षेत्र के