छठ को लेकर बिहार सरकार का बड़ा जनजागरूकता अभियान, जिंगल और LED से श्रद्धालुओं को दी जा रही जानकारी।
बिहार में लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर राज्य की सम्राट सरकार सरकार अलर्ट मोड में है। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निर्देश पर पूरे प्रदेश में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
*चौक-चौराहों और रेलवे स्टेशन पर LED और जिंगल से प्रचार*
शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, रेलवे स्टेशन और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर LED स्क्रीन और जिंगल के माध्यम से छठ महापर्व से जुड़े संदेशों का प्रसारण किया जा रहा है।
इस अभियान का मकसद छठव्रतियों, श्रद्धालुओं और आमजनों तक पर्व से जुड़ी जरूरी सूचनाएं पहुंचाना है। साथ ही राज्य सरकार और जिला प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं के लिए की गई सुविधाओं और व्यवस्थाओं की जानकारी देना भी है।
*सुविधा, सुरक्षा और सुगम आवागमन प्रशासन की प्राथमिकता*
राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि छठ के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए सभी जरूरी तैयारियां की जा रही हैं। घाटों पर साफ-सफाई, प्रकाश, सुरक्षा, स्वास्थ्य और यातायात की पुख्ता व्यवस्था की जा रही है।
राज्य सरकार का प्रयास है कि सभी लोग शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में छठ महापर्व मना सकें।
इस जनजागरूकता अभियान से श्रद्धालुओं को घाटों पर भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा निर्देश और प्रशासन की हेल्पलाइन जैसी महत्वपूर्ण जानकारी भी मिल रही है।