पटियाली: पटियाली पुलिस ने दो गांवों से 9 वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश
पटियाली कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो गांवों से नौ वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक अजय वीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नगला कलुआ निवासी ऋषी, मुन्नालाल, मंगल उर्फ मंगली, केपी उर्फ रामदेव, कन्हई, आसाराम, मुकेश, सुनील और इसके अलावा साहबगंज भिटी निवासी अमन को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया।