जमुई: धरवा गांव में 11 हजार वोल्ट बिजली तार के संपर्क में आने से एक बच्चे की मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप
Jamui, Jamui | Apr 6, 2026 धरवा गांव में टूट कर गिरे 11000 वोल्ट बिजली तार के संपर्क में आने से कारेलाल तूरी के पुत्र सौरव कुमार की बुरी तरह झुलसकर मौत हो गई। घटना के बाद परिजन व ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर आक्रोश जताया और लापरवाही का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा सौरव कुमार के शव को सोमवार की दोपहर बाद 3:00 बजे सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया है।