Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
vofstudio
Panipat, Panipat
| Oct 2, 2026
MORE NEWS
कुर्सी नहीं, आत्मसम्मान चाहिए... प्रवासी महापंचायत में अपमान के खिलाफ एकजुटता का आह्वान #mahapanchayat #tilpat #voiceoffaridabad #Voiceoffreedom
Panipat, Panipat | Oct 2, 2026
आगरा नहर में युवक के डूबने की आशंका, मौके पर जुटी भीड़ सेक्टर-29 पुल पर घटना से हड़कंप #CanalIncident #police #voiceoffaridabad #Voiceoffreedom
Panipat, Panipat | Oct 2, 2026
दिल्ली की रैली में एक लाख से अधिक प्रतिनिधियों को बुलाने की बात... अनंगपुर में प्रेमकृष्ण आर्य ‘पप्पी’ के फार्म हाउस पहुंचे हरिश्चंद्र भाटी, फूल-मालाओं से स्वागत #gurjar #gurjarcommunity #anagpur #voiceoffaridabad #Voiceoffreedom
Panipat, Panipat | Oct 2, 2026
प्रवासियों के सम्मान की लड़ाई जारी रहेगी : नीरज शर्मा पंचायत रोकने के लिए डाला गया राजनीतिक दबाव, तिलपत में नीरज शर्मा का आरोप #mahapanchayat #tilpat #voiceoffaridabad #Voiceoffreedom
Panipat, Panipat | Oct 2, 2026
कथित अपमान पर उठी कार्रवाई की मांग, अधिकारी का निलंबन, FIR और सार्वजनिक माफी प्रवासी महापंचायत में नीरज शर्मा का ऐलान, मांगें पूरी होने तक संघर्ष जारी रहेगा #mahapanchayat #tilpat #voiceoffaridabad #Voiceoffreedom
Panipat, Panipat | Oct 2, 2026
फरीदाबाद को कचरा मुक्त बनाने की मुहिम शुरू, 11 अक्टूबर तक चलेगा विशेष सफाई अभियान कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने बुढ़ैना से किया अभियान का शुभारंभ, खुद उठाया सफाई का जिम्मा महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर फरीदाबाद को कचरा संवेदनशील स्थलों (GVP) से मुक्त बनाने के लिए विशेष सफाई अभियान की शुरुआत की गई। शुक्रवार को बुढ़ैना स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय के पास आयोजित कार्यक्रम में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने अभियान का शुभारंभ किया और स्वयं सफाई अभियान में हिस्सा लेकर स्वच्छता का संदेश दिया। यह विशेष अभियान 2 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक शहरभर में चलाया जाएगा। इसके तहत उन स्थानों को चिन्हित कर साफ किया जाएगा, जहां बार-बार कचरा जमा होने की समस्या सामने आती है। कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि शहर को स्वच्छ बनाने के लिए केवल कचरा उठाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि यह सुनिश्चित करना भी जरूरी है कि सफाई के बाद उन स्थानों पर दोबारा कचरा जमा न हो। इसके लिए नियमित निगरानी, कचरे का उचित निस्तारण और जरूरत के अनुसार सौंदर्यीकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सड़क किनारे, खाली प्लॉट और नालों के आसपास जमा कचरा शहर की सुंदरता को प्रभावित करने के साथ गंदगी और दुर्गंध का कारण बनता है। ऐसे स्थलों को डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था से जोड़ने तथा गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखने पर भी जोर दिया जाएगा। कचरे के ढेर वाले स्थानों का होगा सौंदर्यीकरण अभियान के तहत कचरा संवेदनशील स्थलों की सफाई के बाद उनका सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा। इसके लिए जरूरत के अनुसार पौधरोपण, दीवारों पर चित्रकारी और अन्य विकास कार्य करवाए जाएंगे, ताकि गंदगी वाले स्थान स्वच्छ और सुंदर दिखाई दें। मंत्री ने सफाई कर्मचारियों की सराहना करते हुए उन्हें स्वच्छ फरीदाबाद का असली सिपाही बताया। उन्होंने कहा कि सफाई मित्र गर्मी, सर्दी और बारिश की परवाह किए बिना शहर को साफ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे में प्रत्येक नागरिक को उनका सम्मान और सहयोग करना चाहिए। नागरिकों से की सहयोग की अपील विपुल गोयल ने कहा कि नगर निगम और प्रशासन अपने स्तर पर सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के प्रयास कर रहे हैं, लेकिन नागरिकों की भागीदारी के बिना स्वच्छता का लक्ष्य हासिल करना संभव नहीं है। उन्होंने लोगों से अपील की कि घरों का कचरा सड़क, खाली प्लॉट या सार्वजनिक स्थानों पर न डालें और निर्धारित कूड़ा गाड़ी में ही कचरा दें। साथ ही गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखने की आदत अपनाएं। उन्होंने RWA, सामाजिक संस्थाओं, व्यापारियों और युवाओं से भी अपने आसपास के कचरा संवेदनशील स्थलों को दोबारा कचरा स्थल बनने से रोकने में सहयोग करने का आह्वान किया। मंत्री ने कहा कि 11 अक्टूबर को विशेष अभियान समाप्त होने के बाद भी स्वच्छता का संकल्प लगातार जारी रहना चाहिए, ताकि फरीदाबाद को स्वच्छ और सुंदर शहर बनाया जा सके। कार्यक्रम में मेयर प्रवीण बत्रा जोशी, पार्षद सचिन शर्मा, अजीत नंबदार, मुकेश अग्रवाल, ज्योति सिलार, नगर निगम कमिश्नर यशेंद्र सिंह, पार्षद कुलदीप साहनी सहित जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। इस दौरान सभी उपस्थित लोगों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई।
Panipat, Panipat | Oct 2, 2026
Panipat, Panipat | Oct 2, 2026
#Delhi के जंतर मंतर छावनी मे तब्दील हजारों की संख्या मे पुलिस वाले मौजूद #haryananewsupdate
Panipat, Panipat | Oct 2, 2026