कोरबा: कोरबा में 2 साल के मासूम का शव मिला, डेंगूनाला पुल के नीचे नाले में डूबने की आशंका
Korba, Korba | Jul 10, 2026 कोरबा के बालको थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम करीब सात बजे डेंगूनाला पुल के नीचे नदी किनारे एक 2 वर्षीय मासूम बच्चे का शव मिला है। मृतक की पहचान रामपुर बस्ती निवासी दिनेश कुमार बरेठ के पुत्र केशव के रूप में हुई है। केशव बुधवार से लापता था और परिजन उसकी तलाश कर रहे थे।