साहिबगंज: ठनका की चपेट में आने से महादेवगंज निवासी व्यक्ति हुआ मूर्छित, सदर अस्पताल में चिकित्सक ने मृत घोषित किया
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मखमलपुर दियारा में गाय चराने के दौरान ठनका के चपेट में आने से महादेवगंज निवासी व्यक्ति मूर्छित हो गया। उधर परिजनों व अन्य ग्रामीणों के सहयोग से उसे फौरन इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। वही घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस सदर अस्पताल पहुंचकर पोस्टमार्टम करवाने में जुटी थी।