साहिबगंज: निर्वाची पदाधिकारी के कार्यालय में सामान्य प्रेक्षक व उपायुक्त की निगरानी में की गई स्क्रूटनी, 17 में से 2 हुए गलत
राजमहल लोकसभा संसदीय क्षेत्र में नाम निर्देशन के बाद बुधवार को निर्वाची पदाधिकारी के कार्यालय कक्ष में स्क्रूटनी का कार्य सभी उपस्थित उम्मीदवारों के समक्ष सामान्य प्रेक्षक सौरभ पहाड़ी, उपायुक्त हेमंत सती व एआरओ राज महेश्वरम ने किया। इस दौरान कुल 17 उम्मीदवारों में से 2 उम्मीदवारों के नाम निर्देशन में गलती पाए जाने पर उसे अस्वीकृत कर दिया गया।