साहिबगंज: समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने की निर्वाचन कार्यों की तैयारियों की समीक्षा बैठक
लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के परिपेक्ष्य राजमहल लोकसभा संसदीय क्षेत्र चुनाव के निमित्त जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त हेमंत सती ने निर्वाचन की तैयारियों को लेकर विभिन्न कोषांगों की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उपायुक्त ने सभी कोषांगवार समीक्षा करते हुए निर्वाचन को लेकर की गयी तैयारियों की जानकारी लेते हुए कई तरह के दिशा निर्देश दिए। इस मौके पर कई अधिकारी थे।