कोंडागांव: वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने जिला कार्यालय कोंडागांव में विकास कार्यों की समीक्षा की
गुरुवार को जिले के प्रवास पर पहली बार आए वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री तथा प्रभारी मंत्री जिला कोंडागांव लखनलाल देवांगन ने जिला कार्यालय में जिले के विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि जिले के समग्र विकास हेतु सभी विभागों के अधिकारी समन्वित दायित्व निभाएं। उन्होंने बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।