कोंडागांव: कोंडागांव कलेक्टर ने प्राकृतिक आपदा के दो प्रकरणों में मृत्यु पर 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि की जारी
कोंडागांव कलेक्टर कुणाल दुदावत ने प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले कोंडागांव जिले के दो परिवारों को 8 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है। 22 अगस्त को मिली जानकारी अनुसार माकड़ी तहसील के कपूर बघेल और बड़ेराजपुर तहसील के संताराम ध्रुव के परिवारों को यह सहायता राशि दी गई है। दोनों ही व्यक्ति पानी में डूबने से मारे गए थे।