कोंडागांव जिला मुख्यालय स्थित कांग्रेस भवन में आज 22 अगस्त को जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता के माध्यम से पूर्व मंत्री मोहन मरकाम ने कोंडागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी एवं जिले के पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाया है।