कोंडागांव: छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा का नगर के डीएनके मैदान में प्रदर्शन, युक्तियुक्तकरण नियम में संशोधन की मांग
छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने आज गुरुवार को जिला मुख्यालय अंतर्गत DNK मैदान में एक बड़ा प्रदर्शन किया। मोर्चा के जिला संयोजक ऋषिदेव सिंह और शंकर लाल नेताम के नेतृत्व में शिक्षकों ने स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 2 अगस्त को जारी युक्तियुक्तकरण नियम में संशोधन की मांग को लेकर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है।