कोंडागांव: ग्राम कोकोड़ी के जंगल में अज्ञात महिला की मिली फांसी पर लटकी हुई लाश, कोतवाली पुलिस जांच में जुटी
कोंडागांव तहसील के ग्राम कोकोड़ी के जंगल में आज गुरुवार को एक अज्ञात महिला की पेड़ में फांसी पर लटकी लाश पाई गई है। इस घटना की सूचना स्थानीय ग्रामीणों ने सिटी कोतवाली पहुंच कर पुलिस को दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आसपास के क्षेत्र में महिला की पहचान करने का प्रयास कर रही है।