हज़ारीबाग: अंबा प्रसाद ने विनोबा भावे विश्वविद्यालय में प्लेसमेंट ड्राइव का विधिवत उद्घाटन किया, 6000 से अधिक युवाओं ने लिया भाग।
विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग में बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद की पहल से टेक महिंद्रा कंपनी के द्वारा आयोजित रोजगार मेला सह प्लेसमेंट ड्राइव का विधायक अंबा प्रसाद ने विधिवत दीप प्रज्वलन करके उद्घाटन किया। इस रोजगार मेले में युवक युवतियों ने जमकर आवेदन किया, समाचार लिखे जाने तक लगभग 6000 से अधिक रजिस्ट्रेशन हुआ।