यह तस्वीरें ऊधमसिंहनगर कलेक्ट्रेट की है, जहां पर अपनी आठ सूत्रीय मांगों को लेकर पहुंचे किसान पुलिस द्वारा बैरीकेडिंग लगाकर रोक जाने से भड़के गए,काफी देर तक किसान नेताओं और एसडीएम में वार्ता के बाद जब कोई हल नहीं निकला तो किसान भड़क गए,नाराज किसानों नै जबरन कलेक्ट्रेट परिसर में घुसने की कोशिश कि तो धक्का मुक्की शुरू हो गई, आखिर में किसान बैरीकेडिंग तोड़कर अंदर घुस गए।