महनार: नगर परिषद सभापति के दो वर्ष पूरे होने पर सम्राट अशोक भवन में 'दो साल बेमिसाल' कार्यक्रम आयोजित
महनार नगर परिषद के सभापति के दो साल के कार्यकाल के पूरे होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को महनार प्रखंड परिसर स्थित सम्राट अशोक भवन में दो साल बेमिसाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में नगर परिषद वार्ड पार्षद, स्थानीय जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, और बड़ी संख्या में आम नागरिक शामिल हुए।कार्यक्रम की शुरुआत केक काटकर किया गया।