महनार: लाहौरी चक गांव में युवक को गोली मारने और घर पर फायरिंग के मामले में SDPO ने दी जानकारी
महनार थाना की पुलिस मंगलवार को नगर परिषद महनार के लाहौरीचक में गोली मार कर युबक को जख्मी किये जाने के मामले की जांच कर रही है।घटना को लेकर जख्मी युबक की ओर से पुलिस को कोई लिखित शिकायत नही मिली है।वही पुलिस ने कुछ दिनों पूर्व लाहौरी चक में हुई मारपीट एवं गोली बारी की घटना में आरोपित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।