महनार: डेढ़पुरा पंचायत में 25 वर्षीय युवक का संदिग्ध शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
महनार थाना क्षेत्र अंतर्गत महनार प्रखंड के डेढ़पुरा पंचायत में सोमवार की दोपहर करीब 2 बजे उस समय सनसनी फैल गई जब संदिग्ध अवस्था मे एक 25 वर्षीय युवक का शव बरामद किया गया।शव मिलने की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई जिसके बाद मृतक की पहचान योगेंद्र पासवान के पुत्र शीतलाल पासवान, के रूप में की गई।