महनार: सुल्तानपुर वार्ड 15 में जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, महिला सहित आधा दर्जन घायल
वैशाली जिले के सहदेई बुजुर्ग प्रखंड क्षेत्र के सुल्तानपुर वार्ड संख्या 15 में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट की घटना हुई।मारपीट की इस घटना में दोनो तरफ से कई महिला समेत आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए जंहा सभी को इलाज के लिए रविवार की शाम करीब साढ़े 6 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महनार में भर्ती कराया गया जिसमें एक को सदर रेफर किया गया।