महनार: बासुदेवपुर चंदेल वार्ड संख्या 1 में ठनका गिरने से 35 वर्षीय महिला की मौत, दो अन्य घायल
महनार थाना क्षेत्र के बासुदेवपुर चंदेल पंचायत के वार्ड संख्या 1 में मंगलवार की दोपहर ठनका गिरने से एक 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई जबकि इस घटना में महिला के पति एवं एक अन्य युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया।घटना में मृतका की पहचान बासुदेवपुर चंदेल पंचायत के वार्ड संख्या 1 निवासी सीताराम पासवान की 35 वर्षिय पत्नी इंदु देवी के रूप में हुई है ।