सरैया: बेरूआ पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से ऑटो सवार एक व्यक्ति की हुई मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल
जैतपुर थाना क्षेत्र के बेरूआ पेट्रोल पंप के निकट शनिवार रात्रि 8:30 बजे अज्ञात वाहन ने एक ऑटो को टक्कर मार दी जिससे ऑटो सवार एक व्यक्ति की घटनास्थल पर मौत हो गई। वहीं दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। वहीं घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं मृतक व्यक्ति की पहचान राकेश पटेल 35 वर्षीय के रूप में हुआ है।