करीमुद्दीनपुर रेलवे स्टेशन पर ओमप्रकाश राजभर सपा सांसद सनातन पांडे बीजेपी राज्यसभा सांसद नीरज शेखर एक साथ नजर आए
#OmPrakashRajbhar #snatanpandey #NeerajShekhar
गाड़ी संख्या 11072 बलिया–लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस के ठहराव के शुभारम्भ एवं हरी झंडी सनातन पाण्डेय एवं नीरज शेखर जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सम्मानित क्षेत्रवासी व पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि यह ठहराव क्षेत्र के विकास और जनसुविधाओं की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे करीमुद्दीनपुर एवं आसपास के क्षेत्र के लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी तथा मुंबई सहित अन्य प्रमुख शहरों से जुड़ाव और अधिक सुगम होगा।
जनहित के कार्यों को गति देना और क्षेत्रवासियों की अपेक्षाओं को विकास की धरातल पर उतारना ही हमारी प्राथमिकता है।
Maunath Bhanjan, Mau | Aug 17, 2026