राऊ: डामर सप्लाई के नाम पर एक करोड़ 68 लाख रुपये की धोखाधड़ी, बिहार से एक व्यापारी गिरफ्तार
Rau, Indore | Apr 15, 2025 इंदौर शहर के कारोबारी मुकेश अग्रवाल के द्वारा क्राइम ब्रांच में शिकायत की गई थी कि बिहार के सुदर्शन महतो नामक कारोबारी ने 1 करोड़ 68 लाख से अधिक का डामर खरीदा था। लेकिन पैसे नहीं चुकाए। सुदर्शन के द्वारा पैसे देने के नाम पर टालमटोल की जिसके बाद अग्रवाल ने शिकायत दर्ज करवाई थी। फरियादी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने बिहार से गिरफ्तार किया है।