न्यू दादरी से शुरू हुई रैपिड कार्गो सेवा
ग्रेटर नोएडा के न्यू दादरी रेलवे स्टेशन से आज से गुजरात के लिए रैपिड कार्गो सेवा की शुरुआत हो गई है।
DFCCIL और भारतीय रेलवे की Joint Parcel Product–Rapid Cargo Service के तहत यह सेवा न्यू दादरी से गुजरात के न्यू मोटिडाऊ और न्यू अंकेली तक चलेगी।
इस रूट पर पार्सल वैन के जरिए माल की तेज और सुरक्षित ढुलाई की जाएगी। इससे दिल्ली-NCR के कार्गो को पश्चिमी भारत तक पहुंचाने में समय और लॉजिस्टिक्स लागत कम करने में मदद मिलेगी।
सेवा की शुरुआत के मौके पर रेलवे और संबंधित अधिकारियों की मौजूदगी रही। अधिकारियों के मुताबिक, डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के जरिए कार्गो परिवहन को और मजबूत किया जा रहा है।