लालगंज: रानीपुर रजमों में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में मारपीट, एक व्यक्ति की मौत, सीओ आस्था जायसवाल का बयान आया
आजमगढ़ जनपद के गंभीरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रानीपुर रजमों में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट की घटना में एक व्यक्ति की मौत होने का मामला सामने आया है । वहीं परिजनों की तहरीर पर स्थानीय थाने पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है । इस प्रकरण में चार व्यक्तियों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है । पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है ।