लोहरदगा: लोहरदगा नगर परिषद सभागार में जनगणना 2027 प्रशिक्षण का दूसरा दिन, प्रगणकों व पर्यवेक्षकों को दिया गया विस्तृत प्रशिक्षण
भारत की जनगणना 2027 के तहत चल रहे तीन दिवसीय प्रगणक एवं पर्यवेक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन गुरुवार को लोहरदगा नगर परिषद सभागार में प्रशिक्षण आयोजित किया गया। दोपहर करीब 12 बजे शुरू हुए इस कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष अनिल उरांव, उपाध्यक्ष अब्दुल कादिर सहित सभी 23 वार्ड पार्षदों की उपस्थिति रही, जिससे कार्यक्रम को विशेष महत्व मिला।