पंडारक: पंडारक प्रखंड के ढीवर पंचायत में नाला निर्माण पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने की जांच की मांग
Pandarak, Patna | Jun 29, 2026 पंडारक प्रखंड के ढीवर पंचायत के वार्ड संख्या-2 में चल रहे नाला निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों ने अनियमितता और घटिया निर्माण का आरोप लगाया है। इस बाबत जब ग्रामीणों से सोमवार को लगभग 4 बजे बात की गई, तो कहा कि करीब डेढ़ वर्ष से कार्य चल रहा है, लेकिन अब तक योजना का एस्टिमेट बोर्ड नहीं लगाया गया है। साथ ही मानकों के अनुसार निर्माण नहीं होने का आरोय लगाया।