कुटुंबा: घेउरा पंचायत के पूर्व मुखिया सुरेश पासवान के निधन पर शोक की लहर, उन्होंने पंचायत में सेवा के माध्यम से पेश की थी मिसाल
कुटुंबा प्रखंड के घेउरा पंचायत के पूर्व मुखिया का निधन हो गया. उनके निधन से प्रखंड में शोक की लहर है. वे मुखिया के साथ-साथ राजद के कद्दावर नेता थे. बिहार सरकार के पूर्व मंत्री व राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. सुरेश पासवान ने अपने साथी तथा घेउरा पंचायत के पूर्व मुखिया सुरेश पासवान के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है।