शामली: झिंझाना थाने की पुलिस ने कोर्ट से वांछित खानपुर जाटान निवासी व्यक्ति को किया गिरफ्तार
Shamli, Shamli | Nov 11, 2026 बुधवार को पुलिस कार्यालय शामली से बताया गया कि जनपद में वांछित व वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत थाना झिंझाना पुलिस ने क्षेत्र के गांव खानपुर जाटान निवासी जग्गा पुत्र श्याम सिंह को गिरफ्तार किया है, जो वारंट के आधार पर कोर्ट से वांछित चल रहा था। आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।