रामसनेही घाट: कूढ़ा डालमऊ गांव में विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बाग में चारपाई पर मिला, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया
कूढ़ा डालमऊ गांव में विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बाग में चारपाई पर पड़ा मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया। आज शनिवार की शाम 7:30 बजे पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा मृतका की पहचान माधुरी चौहान पत्नी अजय उर्फ बाराती के रूप में हुई है। मृतका का विवाह 5 दिसंबर 2022 को हुआ था।कोतवाल मनोज कुमार ने बताया शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है।