बस्सी: रेनवाल मांझी थाना पुलिस ने बोलेरो गाड़ी चोरी के मामले में तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर दो बाइक की बरामदगी की
Bassi, Jaipur | Jan 13, 2025 रेनवाल मांझी थाना पुलिस ने लगातार क्षेत्र में बढ़ती वाहन चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए जयपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा के निर्देशन में एक टीम गठित कर रेनवाल मांझी थाना इलाके से बोलेरो चोरी गाड़ी के मामले में खुलासा करते हुए तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की दो मोटरसाइकिल भी बरामद की है।