बस्सी: जयपुर ग्रामीण पुलिस ने अवैध नशे के खिलाफ ऑपरेशन नॉकआउट अभियान चलाकर 6 नशे के कारोबारियों को किया गिरफ्तार
Bassi, Jaipur | Jan 12, 2025 जयपुर ग्रामीण पुलिस की ओर से अवैध नशे के खिलाफ ऑपरेशन नॉकआउट अभियान चलाया जा रहा है। वहीं इसी अभियान के तहत आज रविवार को जिले भर में नशे के कारोबारी के ठिकानों पर छापेमारी कर 6 नशे के कारोबारी को गिरफ्तार किया गया। वही जयपुर ग्रामीण पुलिस की ओर से शाम करीब 5 बजे मामले का खुलासा करते हुए जानकारी दी गई। जयपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा ने जानकारी दी।