बस्सी: काबरों का बास गांव में बीती रात असामाजिक तत्वों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति के साथ की तोड़फोड़, ग्रामीणों में आक्रोश
Bassi, Jaipur | Jan 9, 2025 काबरों का बास गांव में बीती रात असामाजिक तत्वों ने बाबा साहब डॉ अंबेडकर की मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया। असामाजिक तत्वों ने मूर्ति की गर्दन तोड़कर अपने साथ ले गए। वहीं आज गुरुवार सुबह करीब 7 बजे लोगों ने क्षतिग्रस्त प्रतिमा देखी तो उनमें रोष व्याप्त हो गया। सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों मौके पर एकत्रित हो गए और विरोध जताते हुए धरना शुरू कर दिया।