बस्सी: रेनवाल मांझी थाना पुलिस ने बोलेरो गाड़ी चोरी करने के मामले में फरार चल रहे 2 शातिर बदमाशों को किया गिरफ्तार
Bassi, Jaipur | Jan 11, 2025 रेनवाल मांझी थाना इलाके में बोलोरो गाड़ी चोरी करने के मामले में फरार चल रहे दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार करने में पुलिल को सफलता हासिल हुई है। वही जयपुर ग्रामीण पुलिस की ओर से मामले का खुलासा करते हुए आज शनिवार सुबह 10 बजे जानकारी दी गई। थानाधिकारी रामपाल ने बताया कि परिवादी रमेश ने घर के बाहर खड़ी बोलेरो गाड़ी चोरी का मामला दर्ज करवाया था।