लालबर्रा: अपनी ही सरकार पर बरसे लालबर्रा भाजपा कार्यकर्ता सुजीत बिसेन , मुख्यमंत्री व सांसद को घेरा,सोशल मीडिया पर बयां किया दर्द
प्रदेश में अपनी ही सरकार की कार्यप्रणाली से असंतुष्ट होकर अब संगठन के भीतर से भी विरोध के स्वर मुखर होने लगे हैं। ऐसा ही एक मामला 03 जुलाई को रात्रि 09 बजे सोशल मीडिया पर सामने आया है, जहाँ लालबर्रा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्थानीय कार्यकर्ता सुजीत बिसेन ने एक फेसबुक पोस्ट के जरिए अपनी ही सरकार, मुख्यमंत्री और क्षेत्रीय सांसद के खिलाफ तीखा तंज कसा है। उ