प्रतापगढ़: भुलियापुर से हत्या के प्रयास के वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
थाना कोतवाली नगर पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित अभियुक्त मो. वैश उर्फ बाबू को उसके घर भुलियापुर से सोमवार दोपहर 3 बजे गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध थाना कोतवाली नगर में बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज था। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा की गई।