निज़ामाबाद: गंन्धुई गांव में कल प्रधानमंत्री की होने वाली जनसभा की तैयारियां लगभग हुई पूर्ण, 5 हेलीपैड बनकर हुए तैयार
आजमगढ़ जिले के निजामाबाद तहसील क्षेत्र के गंन्धुई गांव मे कल PM नरेंद्र मोदी की होने वाली जनसभा कार्यक्रम की तैयारी लगभग पूर्ण हो चुकी है । और वही कार्यक्रम स्थल पर रोड के दोनों तरफ पांच हेली पैड बनकर तैयार हो गया है ।और कार्यक्रम स्थल के तरफ नीव पीच सड़क बन रही है वही पंडाल में कुर्सियां लग गई है। और पंखा कूलर सी सी टीवी कैमरा लग रहा है।