आयुष्मान भारत उमंग स्कूल हेल्थ एवं वेलनेस कार्यक्रम के अंतर्गत कक्षा 9 से 12 के हेल्थ एवं वेलनेस एम्बेसडर (शिक्षकों) का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
यह प्रशिक्षण आयुष्मान भारत कार्यक्रम के अंतर्गत स्कूल शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, यूएनएफपीए, बीएमएस के संयुक्त तत्वाधान से आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य किशोरावस्था में आने वाले परिवर्तन जैसे समस्याएं, आवश्यकता एवं विशेषताएं, अनुभवात्मक सीख चक्र के चरणों का प्रयोग कर हम कैसे बदलाव ला सकते हैं, शिक्षक प्रशिक्षण तकनीकी, जीवन कौशल के अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गई।
एडीपीसी अरविंद कुमार पांडे ने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा है हम अपने विद्यालय में इस उमंगता के साथ में छात्रों का संचालन करेंगे एवं लिए गए सत्रों की जानकारी एम आई यस पोर्टल पर दर्ज करेंगे। साथ ही एडीपीसी श्री पांडे द्वारा प्रमाण-पत्रों का वितरण भी किया गया।
प्रशिक्षण के दौरान राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर संपूर्णा शुक्ला एवं प्रियंका सिंह ने तीन दिवसीय प्रशिक्षण में विभिन्न विषयों पर प्रभावी एवं ज्ञानवर्धक सत्रों के माध्यम से प्रतिभागी शिक्षकों का मार्गदर्शन किया।
इस अवसर पर जिला समन्वयक (आरकेएसके) प्रीति सिंह, जिला व्यावसायिक समन्वयक डेमन कुमार यादव, बीजीएमएस से अविनाश लखेड़ा सहित संबधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
#शहडोल #shahdol