Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
बिहार
India
कांग्रेस
चोरी
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
मध्यप्रदेश
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
तेजस्वी_यादव
Sambalpur
Crimenews
singh51521218
Arrah, Bhojpur
| Nov 8, 2026
MORE NEWS
Arrah, Bhojpur | Nov 8, 2026
Arrah, Bhojpur | Nov 8, 2026
*स्मैक तस्करों को पकड़ने गए वीर जवान की अपहरण के बाद हत्या, सरकार-प्रशासन बेखबर - शहीद धनेश्वर कुमार को शहीद का दर्जा दो !* भोजपुर जिला के आरा विधानसभा क्षेत्र के शुभकरणगंज गांव निवासी सुदेश्वर यादव जी के सुपुत्र *जवान धनेश्वर कुमार (वर्ष 2018 बैच)* कर्तव्य का निर्वहन करते-करते वीरगति को प्राप्त हो गए। धनेश्वर कुमार जहानाबाद टाउन थाना में *टाइगर मोबाइल जवान* के रूप में कार्यरत थे। स्मैक तस्करों को पकड़ने गए जवान का अपराधियों ने अपहरण कर लिया और निर्मम तरीके से हत्या कर शव को जहानाबाद के *काकों थाना क्षेत्र में नदियांवा के समीप दरधा नदी* में फेंक दिया। 3 दिन की कड़ी मशक्कत के बाद नदी से जवान का शव बरामद हुआ। जवान का पिस्टल, मोबाइल, हाथ में पहनी अंगूठी और पर्स बरामद हुआ है। इस मामले में *चार संदिग्ध हिरासत में* हैं। विभागीय कानूनी प्रक्रिया और सलामी के बाद आज उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव शुभकरणगंज, मुफस्सिल थाना, आरा लाया गया। *जवान का पार्थिव शरीर आने की जानकारी मिलते ही राजद नेता रघुपति यादव अंतिम दाह-संस्कार में शामिल होकर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किया तथा उनके मर्माहत परिजनों से मिलकर दुःख व्यक्त किया।* वीर जवान का दाह-संस्कार आरा शहर के *गंगी गंगा घाट पर किया गया, जिसमें हजारों लोग मौजूद रहे।* *लेकिन शर्मनाक बात यह है कि -* इस वीर जवान की अंतिम शवयात्रा में कोई नेता, विधायक, मंत्री मिलने तक नहीं पहुंचा। यहां तक कि भोजपुर के पुलिस अधीक्षक (SP) और DSP को भी इस बात की जानकारी तक नहीं थी। जब राजद नेता रघुपति यादव फोन कर SP महोदय को सूचना दी, तब उन्हें मालूम हुआ कि आज पार्थिव शरीर आया है। *रघुपति यादव ने कहा कि सवाल यह है -* जो जवान ड्यूटी के दौरान प्राणों की परवाह न करते हुए नशा तस्करों से लड़ा, मरने के बाद उसके पार्थिव शरीर पर उसके ही विभाग के अधिकारी दो मिनट का मौन रखने तक नहीं आए, तो ऐसी व्यवस्था का क्या मतलब? कम से कम पुलिस मुख्यालय से जिस जिले का जवान हो, उस जिले के विभागीय अधिकारियों को पत्र निर्गत कर सूचित करना चाहिए था और जवान के सम्मान में खड़ा रहने का आदेश होना चाहिए था। यह प्रशासनिक लापरवाही नहीं, तो और क्या है ? *आज अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि आम आदमी को छोड़िए, खुद खाकी वर्दी वाले भी सुरक्षित नहीं हैं, तो आम आदमी कैसे सुरक्षित रहेगा ? बिहार में नशा तस्करी और अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है और सरकार मूकदर्शक बनी हुई है।* *मेरी मांग है :-* 1. वीर जवान धनेश्वर कुमार को *शहीद का दर्जा* दिया जाए। 2. उनकी शहादत में उनके गांव में *स्मृति द्वार / स्मारक* बनाया जाए। 3. शुभकरणगंज गांव के स्कूल का नाम *शहीद धनेश्वर कुमार* के नाम से सुनहरे अक्षरों में अंकित किया जाए। 4. शहीद परिवार को सरकारी नौकरी व उचित मुआवजा अविलंब दिया जाए। 5. सभी अपराधियों को अविलंब गिरफ्तार कर स्पीडी ट्रायल के माध्यम से फांसी की सजा दी जाए। वीर धनेश्वर कुमार की शहादत को भुलाया नहीं जा सकता। यह सिर्फ एक परिवार का नुकसान नहीं, पूरे बिहार का नुकसान है। *विनम्र श्रद्धांजलि - वीर जवान अमर रहे ! 🙏* *- रघुपति यादव* *राजद नेता, आरा, भोजपुर*
Arrah, Bhojpur | Nov 8, 2026
Arrah, Bhojpur | Nov 7, 2026
आरा में लक्ष्मी पूजा को लेकर बाजारों में चहल-पहल काफी है लोग पूजा सामग्री के साथ है भगवान की मूर्ति को खरीदने आ रहे हैं
Arrah, Bhojpur | Nov 7, 2026
दीपावली की भीड़ में खुद सड़क पर उतरे एसडीओ, संभाली यातायात की कमान लोहिया चौक पर वाहनों का दबाव बढ़ते ही लिया त्वरित एक्शन, रूट डायवर्ट कर जाम से दिलाई राहत पीरो ( आरा )। दीपावली की खरीदारी को लेकर शनिवार दोपहर पीरो बाजार में उमड़ी भीड़ के बीच जब लोहिया चौक पर वाहनों का दबाव बढ़ने लगा तो अनुमंडल पदाधिकारी कृष्ण कुमार उपाध्याय खुद सड़क पर उतर आए। चौक पर बिगड़ती यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए उन्होंने न केवल मोर्चा संभाला, बल्कि काफी देर तक भीड़ और वाहनों को नियंत्रित करने में जुटे रहे। लोहिया चौक पर बढ़ते दबाव को देखते हुए एसडीओ ने तत्काल यातायात मार्ग में बदलाव का निर्णय लिया और पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इसके तहत गांधी चौक पर एसआई सरताज नासीर को यातायात व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई। आरा से सासाराम जाने वाले वाहनों को बाईपास के रास्ते ज्वाला मार्केट स्थित शिव मंदिर के पास स्टेट हाईवे पर निकाला गया। वहीं, आरा की ओर जाने वाले वाहनों को भी इसी वैकल्पिक मार्ग से गांधी चौक की ओर भेजा गया। प्रशासन की इस त्वरित पहल से लोहिया चौक पर वाहनों का दबाव कम हुआ और जाम की स्थिति से लोगों को काफी राहत मिली। त्योहार की भीड़ के बीच एसडीओ की सक्रियता और खुद सड़क पर उतरकर व्यवस्था संभालने की पहल ने यह साफ कर दिया कि प्रशासन यातायात व्यवस्था को लेकर पूरी तरह मुस्तैद है।
Arrah, Bhojpur | Nov 7, 2026
लक्ष्मी पूजा को लेकर मिठाई की दुकानों पर सजा है लड्डू खरीदारी करने के लोग पहुंच रहे हैं विभिन्न मिठाई दुकानों पर आर के गोपाली चौक स्थित संजय मिष्ठान से जानकारी लीगई
Arrah, Bhojpur | Nov 7, 2026
आरा में लक्ष्मी पूजा को लेकर बाजारों में चहल-पहल काफी है लोग पूजा सामग्री के साथ है भगवान की मूर्ति को खरीदने आ रहे हैं
Arrah, Bhojpur | Nov 7, 2026
- Arrah News