पाली: बेराघाट में अंधे मोड़ पर अब दिखेगी सामने की गाड़ी, दुर्घटनाएं रोकने के लिए यातायात पुलिस ने लगाया कन्वेक्स मिरर
Pali, Korba | Jun 3, 2026 जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए यातायात पुलिस ने संवेदनशील स्थलों पर सुरक्षा उपाय तेज कर दिए हैं। इसी कड़ी में पेंड्रा रोड के बेराघाट स्थित अंधे मोड़ पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं को देखते हुए विशेष पहल की गई है।हाल ही में इस मोड़ पर पेंड्रा से कोरबा की ओर आ रही एक कार और कोरबा से पसान मार्ग की ओर जा रही दूसरी कार आमने-सामने टकरा गई थी। इस तरह क