पाली: पाली पुलिस ने लड़ाई-झगड़े के मामले में थाना क्षेत्र के अंतर्गत 5 आरोपियों पर की शांति भंग की धाराओं में कार्रवाई
Pali, Lalitpur | Jun 13, 2026 थाना पाली पुलिस ने लड़ाई झगड़े के मामले को लेकर थाना क्षेत्र अंतर्गत निवासी पांच आरोपियों पर शांति भंग की धाराओं में कार्यवाही करते हुए उन्हें शनिवार दोपहर के समय गिरफ्तार कर लिया। उक्त आरोपियों का चिकित्सकीय परीक्षण कराए जाने के बाद नाराहट पुलिस द्वारा उन्हें संबंधित न्यायालय की समक्ष पेश किया गया है।