कोल: शहर को कचरा मुक्त बनाने की कवायद में जुटा नगर निगम, महापौर ने जमालपुर के ऑटोमेटिक डलाव घर का किया शुभारंभ
Koil, Aligarh | Mar 6, 2025 अलीगढ़ शहर स्मार्ट सिटी मिशन में शामिल है और शहर को स्मार्ट बनने के लिए नगर निगम द्वारा अथक प्रयास किया जा रहे हैं।शहर को स्मार्ट बनने को लेकर अब तक कई सौ करोड़ रुपये विकास कार्यों में खर्च किए जा चुके हैं। अब नगर निगम शहर को कचरा मुक्त बनाने की कवायद में जुटा है। कचरा मुक्त बनाने के उद्देश्य से महापौर ने ऑटोमेटिक डलावघर का शुभारंभ किया है।