कोल: सरसौल में फर्जी ऑयल फैक्ट्री पर खाद्य विभाग की टीम और ACM ने की छापामार कार्रवाई, 9000 लीटर ऑयल किया जब्त
Koil, Aligarh | Mar 6, 2025 सरसौल में चल रही फर्जी ऑयल फैक्ट्री पर खाद्य विभाग की टीम व ACM के द्वारा कार्रवाई की गई है। लंबे समय से चल रही फर्जी ऑयल बनाने की फैक्ट्री पर छापामार कार्रवाई करते हुए सील लगाई गई है। इसके साथ ही फैक्ट्री में बरामद हुए करीब 9000 लीटर ऑयल को जब्त किया गया है।