कोल: दीवानी कचहरी में पकड़े गए फ़र्ज़ी अधिवक्ता को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 9 लाख की ठगी करने पर हुआ खुलासा, मुकदमा दर्ज
Koil, Aligarh | Mar 6, 2025 दीवानी कचहरी में पकड़े गए फर्जी अधिवक्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। फर्जी अधिवक्ता के द्वारा एक व्यक्ति से ₹900000 की ठगी की गई थी। पीड़ित ने मामले की शिकायत बार एसोसिएशन में की थी। बार एसोसिएशन द्वारा आरोपी को बुलाया गया और पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी कोई जवाब नहीं दे पाया। जवाब न देने पर बार एसोसिएशन द्वारा गिरफ्तारी कराई गई थी।