लखीमपुर: सैधरी से घोसियाना रोड स्थित राम घाट तक 8.15 करोड़ रुपये की लागत से नई सड़क का होगा निर्माण, सेठ घाट की बदली सूरत
सैधरी से घोसियाना रोड स्थित राम घाट तक 8.15 करोड़ रुपये की लागत से नई सड़क का निर्माण होगा। इसके साथ ही आवास विकास से नगर पालिका तक दूसरी सड़क भी बनाई जाएगी।वहीं सेठ घाट के सौंदर्यीकरण का कार्य लगातार जारी है।सदर विधायक योगेश वर्मा ने कहा कि क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है और मुख्यमंत्री द्वारा भी इन प्रयासों की सराहना की गई है।