ललितपुर: शहर के कैलगवां चौराहा के पास निर्मित हो रही ओवर ब्रिज के पास आए दिन लग रहा वाहनों का जाम, वीडियो हुआ वायरल
शहर के कैलगवां चौराहे के पास नवनिर्मित हो रहे ओवर ब्रिज के आसपास कोई उचित प्रबंधन व्यवस्था न होने की वजह से आए दिन जाम की स्थितियां पैदा हो रही है। जिसके चलते लोगों को आवाजाही के दौरान भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिम्मेदारों को मामले को संज्ञान में लेने की आवश्यकता है। ताकि वाहनों के जाम की समस्या का स्थाई निवारण किया जा सके।